फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन श्लोक में जीवन दर्शन पुस्तिका का विमोचन

विज्ञापन
तीन श्लोक में जीवन दर्शन पुस्तिका का विमोचन।
विज्ञापन
लखनऊ। श्रीमद्भागवत के संदेशों और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक आरपी गुप्ता ने ‘तीन श्लोक में जीवन दर्शन’ पुस्तिका तैयार की है। बुधवार को गोमतीनगर के विशालखंड में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने इसका विमोचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुस्तिका में श्रीमद्भागवत के ज्ञान और जीवन मूल्यों को सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में श्री शिव महापुराण कथा भी हुई। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सचिव अमल कुमार वर्मा, डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, डॉ. बीबी सिंह, डॉ. मूल चंद्र यादव और पंडित राधेश्याम शास्त्री सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें