फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव को आजम, दिनेश शर्मा को मिला शिवपाल वाला कमरा

Mon, 20 Mar 2017 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
श‌िवपाल के ऑफ‌िस के बाहर लगी नेमप्लेट
विज्ञापन
यूपी के नए मुख्यमंत्र‌ी की न‌ियुक्त‌ि के बाद लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में उनसे म‌िलने के ल‌िए नेता और अध‌िकारी पहुंच रहे हैं। उप मुख्यमंत्री द‌िनेश शर्मा ने सीएम से मुलाकात की। इसी बीच डीआईजी और आईजी ने भी वीवीआइपी गेस्ट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन


वहीं मंत्र‌िमंडल के बंटवारे को लेकर बीजेपी महामंत्री संगठन सुनील बंसल और मुख्यमंत्री ने मंत्रणा की। इसी बीच ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य और द‌िनेश शर्मा को भी सच‌िवालय में कमरा दे द‌िया गया। केशव आजम और द‌िनेश श‌िवपाल वाले कमरे में बैठेंगे। वहीं सीएम पूजन-हवन के बाद आज शाम तक 5 केडी में श‌िफ्ट हो जाएंगे। बताया जा रहा है क‌ि पूजा और हवन के ल‌िए गोरखपुर से पुजारी और महंत आए हैं।

वहीं राज्यपाल राम नाईक ने नई कैब‌िनेट को आज शाम को चाय पर बुलाया है। शाम पांच बजे होने वाले ‌‌इस स्वल्पाहार में सीएम आद‌ित्यनाथ के साथ दोनों ड‌िप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें