उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की 42 हजार भर्तियों के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थी 23 फरवरी तक आवेदन फीस जमा कर सकेंगे। यूपी पुलिस ने इन भर्तियों के लिए 22 जनवरी से आवेदन लेने शुरू किए थे। आवेदन करने का आज यानी 22 फरवरी आखिरी दिन है।
कुछ ऐसे होंगे लिखित परीक्षा के प्रश्न
300 नंबरों की लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान (General Knowledge), सामान्य हिंदी (General Hindi), संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical and Mental Ability), मानसिक अभिरूचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता (Mental Aptitude, I.Q and Reasoning Ability) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग भी होगी। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे।