इस बीच, निदेशक होम्योपैथी प्रो. वीके विमल ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखकर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि आयुष मंत्रालय ने राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को एमडी की 18 सीटों पर प्रवेश की पहली बार अनुमति 1 नवंबर को दी थी।
इसके बाद 6 नवंबर को राजकीय लालबहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल इलाहाबाद को एमडी की 10 सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिली है। ऐसे में अभ्यर्थियों का काउंसलिंग में शामिल हो पाना संभव नहीं है। इसलिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 12 नवंबर और प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर की जाए।