फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड में फेरबदल कर बदल दी रजिस्ट्री, बेच दी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उपनिबंधक कार्यालय के रिकॉर्ड में हेराफेरी का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन खरीदने वाले व्यक्ति की मौत के बाद उसकी दूसरी पत्नी ने उपनिबंधक कार्यालय के स्टाफ की मिलीभगत से रजिस्ट्री ही बदलवा दी। फिर इसे दूसरे व्यक्ति को बेच भी दिया। खुलासा होने पर मृतक की बेटी ने वजीरगंज कोतवाली में सौतेली मां, जमीन खरीदने वाले व्यक्ति व इनके सहयोगियों के साथ ही उपनिबंधक कार्यालय के लिपिक व अन्य स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लालबाग के घसियारी मंडी में रहने वाली शिखा प्रटिशिया सिंह के पिता ईमेनुअल आलीवर सिंह ने साल 2000 में जानकीपुरम इलाके में रामेश्वर प्रसाद लोधी निवासी श्रीनगर मोहिबुल्लापुर से 278.81 वर्ग मीटर खरीदी थी। पिता-पुत्री ने इस जमीन पर स्कूल बनाकर उसका संचालन शुरू कर दिया। शिखा की मां का काफी समय पहले निधन हो चुका था। इसके बाद पिता ने शीरीन थॉमस टेकचंद से दूसरी शादी कर ली थी। 2009 में ईमेनुअल आलीवर सिंह की भी मौत हो गई। शिखा का आरोप है कि उनकी सौतेली मां शीरीन ने कुछ लोगों की मदद और उपनिबंधक कार्यालय के स्टाफ से साठगांठ कर स्कूल की उक्त जमीन की रजिस्ट्री के रिकॉर्ड में फेरबदल कर डाला। जमीन की प्रमाणित कॉपी निकलवाने पर शीरीन क्रेता और रामेश्वर प्रसाद लोधी विक्रेता दर्ज हैं। चूंकि पिता द्वारा कराई गई रजिस्ट्री की मूल कॉपी शिखा के पास रखी थी। ऐसे में उन्होंने अपने अधिवक्ता व हाईकोर्ट की अवध बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन श्रीवास्तव को जानकारी दी। इसी बीच शीरीन ने जमीन सलमान कुरैशी निवासी अकबरनगर, महानगर, अयोध्या रोड को सिर्फ 11 लाख रुपये में बेच दी। जबकि जमीन की असल कीमत करीब 34.71 लाख रुपये है।
अधिवक्ता कृष्ण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शिखा ने वजीरगंज कोतवाली में सौतेली मां शीरीन, सलमान कुरैशी, नेहा प्रतिमा बेंजामिन उर्फ हनी, जैसन लाटियस, अवि डेविड लाटियस, हिल्डा लाटियस, शाहवाज आलम, रजिस्ट्री ऑफिस के लिपिक व अन्य स्टाफ के साथ ही 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें मकान पर कब्जा करने, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने, कपड़े फाड़ने आदि आरोप भी लगाए हैं। वजीरगंज इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें