फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामार्ट स्कूलः रैगिंग की पड़ताल करने पहुंची पुलिस को प्रिंसिपल ने लौटाया बैरंग

Sat, 07 Oct 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के ला-मार्टिनियर (लामार्ट) स्कूल के हॉस्टल में आठवीं के छात्र से रैगिंग की पड़ताल करने शुक्रवार दोपहर पहुंची पुलिस को प्रिंसिपल ने बैरंग लौटा दिया। पुलिस टीम शनिवार को स्कूल जाकर बच्चों और अभिभावकों की मौजूदगी में तहकीकात करेगी।
विज्ञापन


 एसओ गौतमपल्ली अंबर सिंह ने बताया कि आठवीं के छात्र यश सिंह को सीनियर छात्रों द्वारा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के  केस की तफ्तीश कर रहे एसआई विनय कुमार शर्मा शुक्रवार दोपहर यश की मां सविता सिंह को साथ लेकर स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल ने छुट्टी हो जाने की जानकारी दी और कहा कि छात्रों व अभिभावकों की मौजूदगी में छानबीन की जाए। विवेचक शनिवार सुबह लॉमार्ट जाकर तहकीकात करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस को बताए चार-पांच छात्रों के नाम

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
एसओ का कहना है कि सविता सिंह ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यश से बातचीत के बाद उन्होंने पुलिस को चार-पांच छात्रों के नाम बताए। इन छात्रों से तहकीकात के लिए सविता सिंह को साथ लेकर विवेचक स्कूल गए थे। छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया है। 

एसओ ने बताया  कि प्रिंसिपल ने यश का नाम न काटे जाने की बात कही है। बताया कि यश के स्कूल न आने से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सविता सिंह से भी बच्चे की पढ़ाई जारी रखने को कहा था लेकिन उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की बात कही है। प्रिंसिपल ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने विगत दिनों अभिभावकों को बुलाया और सविता सिंह इलेक्ट्रानिक मीडिया को साथ लेकर पहुंची। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें