फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी क्यों हैं बेड पर, कराई जाए जांच: लालू प्रसाद यादव

Wed, 22 Feb 2017 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
जनसभा में लालू - फोटो : amar ujala
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मंगलवार को रायबरेली में कांग्रेस व सपा गठबंधन प्रत्याशियों का प्रचार करने पहुंचे। लालू ने जनसभा के दौरान अपने चिरपरिचित चुटीले अंदाज में मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नोटबंदी से देश परेशान है। मोदी ने काम तो नहीं किया, नोटबंदी कर दिया। हजार और पांच सौ के नोट को रद्दी का टुकड़ा कर दिया और लोगों से कह दिया कि जल्दी-जल्दी बदल लो। देखें और क्या-क्या कहा...
 
विज्ञापन

2 of 5
लालू यादव
लालू ने कहा, मोदी ने ऐसा 2000 का नोट निकाल के दिया जैसे चूरन की पुड़िया में न‌िकलता है। ये नोट लेकर किसी दुकानदार के पास जाओ तो लोग लेने से मना करते हैं। कहते हैं क‌ि इस नोट का कोई ठिकाना नहीं है, ये मोदी के छापेखाने का है।
 
विज्ञापन

3 of 5
लालू यादव
लोग उस नोट को देखकर ऐसे भड़कते हैं जैसे रंगीन कपड़ा देखकर सांड़ भड़कता है। लालू ने मोदी की तुलना ट्रंप से की और कहा क‌ि मोदी डोनाल्ड ट्रंप के जुड़वां भाई हैं। उन्होंने कहा क‌ि मोदी से देश की जनता परेशान है। वह प्रधानमंत्री बनने लायक ही नहीं हैं।

 

4 of 5
लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद यादव ने अटल ब‌िहारी वाजपेयी की बीमारी पर भी सवाल उठाए। कहा, पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी काफी समय से बेड पर हैं। इसकी जांच कराई जाए कि कहीं उनके साथ कोई साजिश तो नहीं हुई है। राजनीति बड़ी गंदी चीज है। इसमें कुछ भी हो सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लालू यादव
लालू ने अख‌िलेश के ल‌िए वोट भी मांगे, कहा कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं। इसमें आप सब उनका साथ दें। बसपा मुखिया मायावती और भाजपा धोखेबाज हैं। उन्होंने सबसे इन दोनों से दूर रहने की अपील की। कहा क‌ि बिहार से हमने भाजपा को खदेड़ दिया अब यूपी की बारी है। वहीं सोनिया गांधी की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें