फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजेंद्र प्रसाद व रंजू कुमारी को ललित कला अकादमी पुरस्कार

विज्ञापन
रंजू कुमारी को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के वरिष्ठ चित्रकार राजेंद्र प्रसाद को उनकी कृति सुजाता विद बुद्ध के लिए 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, प्रिंट बिएनाले इंडिया-2026 में रंजू कुमारी को भी सम्मान मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को नई दिल्ली में दोनों कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


राजेंद्र प्रसाद अपनी विशिष्ट वॉश चित्रकला शैली के लिए जाने जाते हैं। वरिष्ठ आर्टिस्ट भूपेंद्र अस्थाना ने बताया कि उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स से स्नातक और 1996 में क्रिएटिव पेंटिंग में प्रथम स्थान के साथ एमएफए किया। वह डॉ. शकुंतला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में ललित कला विभागाध्यक्ष एवं सह-प्रोफेसर रहे हैं। वहीं, रंजू कुमारी ने जम्मू से चित्रकला में स्नातक और खैरागढ़ से प्रिंट मेकिंग में परास्नातक किया है। वह लखनऊ स्थित ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र में प्रिंटमेकिंग कलाकार के रूप में कार्यरत हैं।

रंजू कुमारी को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें