लखनऊ। नाका व गोमतीनगर विस्तार में चोरों ने दो फ्लैटों से लाखों के जेवर, नकदी व सामान चुरा लिया। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
नाका के बशीरतगंज की नीना कौल अभी दिल्ली में रहती हैं। उनके बशीरतगंज स्थित अमन अपार्टमेंट के फ्लैट की देखरेख चौपटिया निवासी परिचित विशाल गुप्ता करते हैं। 20 जून को जब विशाल फ्लैट में पहुंचे तो लाखों के जेवर, एसी, फ्रिज व बिजली के अन्य उपकरण व दस हजार रुपये गायब थे। विशाल की जानकारी पर 23 जून को नीना फ्लैट में पहुंचीं और अपार्टमेंट के ईशान सलूजा उर्फ नानू, जय उर्फ अनिकेत वर्मा व अन्य पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
उधर, गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ड अपार्टमेंट में रहने वाले विपुल सिंह के फ्लैट से 24 जून को 47 हजार रुपये, हीरे के अंगूठी, 17 ग्राम सोने की चेन व अन्य सामान चोरी हो गया। घटना के समय विपुल व उनकी पत्नी बाहर थे। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक चोरों की तलाश हो रही है।