फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपने के बाद पौधे की देखरेख जरूरी : साध्वी निरंजन ज्योति

Fri, 27 Jun 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती नगर होटल ताज में मेधज संस्था के 18 वें स्थापना दिवस पर आयोजित सस्टेनेबिलिटी पर सेमिनार मे
विज्ञापन
लखनऊ। देश का पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया। जीरो कार्बन उत्सर्जन पर विश्व भारत की ओर देख रहा है। रोपने के बाद पौधे की देखरेख जरूरी होती है। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व फतेहपुर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने मेधज कंपनी के 18वें स्थापना दिवस अष्टादशारोहण पर बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित एक होटल में सस्टेनबिलिटी पर पर आयोजित सेमिनार में कंपनी के एमडी डॉ. समीर त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमदभागवत सटीक सस्टेनबिलिटी सिखाती है। पाठ्यक्रम में ज्योतिष और धर्मशास्त्र होने व पेड़ लगाने और गाय पालने से सतत विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। दूसरे सत्र में एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सतत विकास के 17वें लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा के क्षेत्र में हम 76 गीगावाट पैदावार से 228 गीगावाट तक पहुंचे हैं।

पैनल परिचर्चा में पूर्व सचिव भारत सरकार आशीष उपाध्याय ने कहा कि सतत विकास के लिए जीवाश्म ईंधन के बजाय ईवी की ओर बढ़ना होगा। आईआईटी कानपुर के प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म में सतत विकास की परंपरा हम सीखते आए हैं। एशिया रिसर्च एंड एंगेजमेंट के रणनीतिक सलाहकार अरुण कुमार ने कहा कि विश्व के मुकाबले भारत ने 2070 की बजाय 2030 तक नेट जीरो मिशन का का संकल्प लिया है। निदेशक ऑपरेशंस गुंजन त्रिपाठी ने बताया कि मेधज भगवान विष्णु का नाम है। ग्रुप की निदेशक अल्का त्रिपाठी, डॉ. समीर त्रिपाठी व उनकी मां रेखा त्रिपाठी समेत कंपनी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें