फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर बवाल: डीजीपी ने गठित की निगरानी समिति, डीजीपी मुख्यालय में तैनात उपेंद्र अग्रवाल करेंगे अध्यक्षता

Thu, 07 Oct 2021 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

डीजीपी मुकुल गोयल ने जो नौ सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया है। उस समिति में बाकी सात वही अधिकारी व कर्मी हैं जो लखीमपुर में स्थानीय स्तर पर समिति गठित की गई थी।
विज्ञापन
लखीमपुर प्रकरण (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर बवाल में दर्ज एफआईआर की विवेचना कि निगरानी के लिए डीजीपी मुकुल गोयल ने नौ सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया है। इस समिति में डीजीपी मुख्यालय में तैनात डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में तैनात सेनानायक सुनील कुमार सिंह को वरिष्ठ सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा समिति में बाकी सात वही अधिकारी व कर्मी हैं जो लखीमपुर में स्थानीय स्तर पर समिति गठित की गई थी। इसमें लखीमपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मितौली संदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी गोला संजय नाथ तिवारी, निरीक्षक अपराध शाखा खीरी विद्याराम दिवाकर, खीरी थाने के प्रभारी निरीक्षक सियाराम वर्मा, प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ धर्म प्रकाश शुक्ल और स्वाट टीम के प्रभारी शिव कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें