फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड: छत्तीसगढ़ और पंजाब सरकार ने दिए 50-50 लाख, पांच पीड़ित परिवारों को मदद

Fri, 22 Oct 2021 09:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखीमपुर की घटना में मारे गए चार किसानों व एक पत्रकार के परिवारों को छत्तीसगढ़ और पंजाब की कांग्रेस सरकार की ओर से लखनऊ में आर्थिक सहायता दी गई। दोनों सरकारों ने हर परिवार को 50-50 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हिंसा - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ और पंजाब की कांग्रेस सरकार की ओर से लखीमपुर की घटना में मारे गए चार किसानों व एक पत्रकार के परिवारों को लखनऊ में आर्थिक सहायता दी गई। दोनों सरकारों ने हर परिवार को 50-50 लाख रुपये दिए। पंजाब सरकार के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा और छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने ये चेक दिए।

विज्ञापन


पत्रकार स्वर्गीय रमन कश्यप की पत्नी आराधना कश्यप, मां संतोष कुमारी व पिता रामदुलारे, मारे गए किसान सरदार नक्षत्र सिंह की पत्नी जसवंत कौर, लवप्रीत सिंह के पिता सरदार सतनाम सिंह, दलजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर और गुरविंदर सिंह के पिता सरदार सुखविंदर सिंह को 50-50 लाख रूपए के चेक सौंपे गए।

विज्ञापन

इस दौरान पंजाब सरकार के कृषि मंत्री सरदार रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि मारे गए किसानों के परिवारों को न्याय दिलवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। मानव जीवन को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन उनके आश्रितों के प्रति अपना फर्ज पूरा करने के लिए वादा निभाने आए हैं। 

छतीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा कि कांग्रेस किसानों के शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार किसानों को अपने कॉरपोरेट मित्रों के हित में बर्बाद करने पर तुली है। सहायता राशि सौंपे जाने के समय पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अशोक सिंह, जीशान हैदर भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें