आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर अजय 25 दिसंबर की शाम को आरोपी अपने एक साथी के संग युवती के स्टोर के पास पहुंचा और बहाने से बाहर बुलाकर उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाया तो स्टोर में काम करने वाले अन्य कर्मचारी मदद को आ गए। इस पर अजय धमकाता हुआ भाग निकला।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कृष्णानगर पुलिस ने छेड़छाड़ मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पिकेडली मोड़ पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध की पूछताछ में छेड़छाड़ का आरोपी कानपुर देहात निवासी छोटू यादव उर्फ गोविंद को गिरफ्तार किया।