फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने वाला पति गिरफ्तार, एक महीने से चल रहा था फरार 

Fri, 27 Dec 2019 10:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • 2018 में हुई थी दोनों की शादी, गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में पत्नी को मोबाइल पर तीन तलाक देने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के पति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले एक माह से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सती निवासी शाइस्ता की शादी वर्ष 2018 में सहारनपुर के थाना चरथावल के दधेड़ू निवासी शादाब से हुई थी। शादी में परिवार वालों ने भरपूर दान दहेज दिया था।
 

आरोप था कि शादी के बाद से महिला को पति और ससुराल वाले और दहेज के लिए परेशान करने लगे। इतना ही नहीं दहेज में दो लाख की नगदी और एक कार की मांग करने लगे थे। विरोध करने पर शाइस्ता के साथ मारपीट करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश भी की थी

शाइस्ता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज मांगते रहे तो शाइस्ता के परिजनों ने एक लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन वे दो लाख और कार मांगते रहे। आरोप था कि इसी बीच ससुराल वालों ने बंधक बनाकर शाइस्ता को जान से मारने की कोशिश की थी, जिससे उसका गर्भपात हो गया था।
 
आरोप था कि इसी साल 25 मार्च को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था, तभी से शाइस्ता मायके में ही रह रही थी। 11 सितंबर को पति शादाब ने मोबाइल पर कॉल कर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया था।
 
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति शादाब के खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कर लिया था। जबकि सत्तार, फरीदा, शहजाद, दिलशाद, नौशाद और शाईन के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला के पति शादाब को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें