फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को नहीं मिला इलाज, सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म

Tue, 28 Aug 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रसव के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची महिला को सोमवार तड़के बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से महिला सीएचसी पहुंची। वहां भी इलाज नहीं मिला। महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया। दोनों सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


गर्भवती को यह कह कर बहराइच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था कि उसकी हालत ठीक नहीं है। उसका पति बार-बार गुहार लगा रहा था, पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ ने ध्यान नहीं दिया। 

सिरसिया के सेमरा वैरियांकुडी निवासी सुनीता(24) पत्नी रमेश के साथ घटी। सुनीता का कहना है कि उसे रविवार को परिवार वाले एंबुलेंस से सीएचसी सिरसिया लाए।
विज्ञापन

महिला में थी खून की कमी

सड़क पर प्रसव की खबर के बाद लोग - फोटो : अमर उजाला
जहां से उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। सोमवार तड़के वह जिला चिकित्सालय पहुंची। वहां पर डॉ. राम गोपाल ने कहा कि उसकी हालत ठीक नहीं है। उन्होंने बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सड़क पर प्रसव की जानकारी मिली है। रात को मैं ड्यूटी पर  था। महिला में खून की कमी थी।गभ उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया था। 
-  डॉ. राम गोपाल प्रभारी, सीएमएस 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें