फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना कर ली दूसरी शादी, शिकायत करने पर की ये हरकत

Mon, 08 Oct 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। उसकी दूसरी पत्नी बैंक में पीओ है। पहली पत्नी ने पति और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इंजीनियर ने उसे झांसा देकर शादी के दो साल बाद दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शारदा चौधरी के मुताबिक,  लखनऊ में आशियाना के सेक्टर जे अंबिका विहार निवासी ज्योति त्रिपाठी की शादी 2010 में सेक्टर एन निवासी रोहित त्रिपाठी से हुई थी। शादी को रजिस्ट्रार ऑफिस में पंजीकृत भी कराया गया।

ज्योति का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। ज्योति के मुताबिक, रोहित अक्सर घर से बाहर रहने लगा। बाद में पता चला कि उसका एक युवती से संबंध है।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि रोहित ने 15 जून 2012 को दीपशिखा नाम की युवती से आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली। उसने ससुराल वालों से इसकी शिकायत की, जिस पर उसे धमकी मिलने लगी। फिर वह अपने मायके में रहने लगी।
विज्ञापन

दिल्ली में पति-पत्नी की तरह रह रहे

Couple
कुछ करीबी रिश्तेदारों ने पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया। रूद्रपुर में रोहित और दीपशिखा ने स्टांप पेपर पर तलाकनामा भी लिखा, जिसे रोहित ने कोर्ट में जमा करने की बात कही, लेकिन ऐसा किया नहीं। समझौते के बाद ज्योति फरवरी 2017 में ससुराल वापस आ गई। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तलाकनामा पर दस्तखत करने के बाद भी दीपशिखा और रोहित का मिलना बंद नहीं हुआ। इतना ही नहीं दीपशिखा ने अपने पति रोहित की तैनाती दिल्ली में बताकर अपना भी तबादला वहीं करवा लिया। दिल्ली में रोहित और दीपशिखा दोनो पति-पत्नी के रूप में ही रहते हैं।

ज्योति का आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत अपनी सास सुशीला त्रिपाठी से की तो रोहित ने फोन पर उसे हत्या की धमकी दे डाली। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रोहित त्रिपाठी, सुशीला त्रिपाठी, दीपशिखा व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट मंगाई गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें