फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने उठाया ये गंभीर कदम

Fri, 16 Aug 2019 02:52 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीतापुर के ग्राम सभा तेंदुआ गांव में थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह दंपती के आपस में हुए विवाद में एक महिला ने खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी। मालूम हो ग्राम सभा तेंदुआ गांव में मीना देवी पत्नी उपेंद्र के बीच रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर जमकर विवाद हुआ।

विज्ञापन


मृतका का कहना था कि वह मायके राखी बांधने जाना चाहती है लेकिन मृतका का पति उपेंद्र भी साथ जाना चाहता था। वह पति को साथ नहीं ले जाना चाहती थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ और मृतका ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही थाना इमलिया सुल्तानपुर के थाना अध्यक्ष रायसाहब त्रिवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें