फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को अगवा कर बेचने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा पुलिस ने 13 जून को 23 दिन के मासूम को अगवाकर बेचने के मामले में मुख्य आरोपी महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद देर शाम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक, गत 13 जून को मर्दनखेड़ा निवासी अंशिका दीक्षित अपने मासूम बेटे को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल से रिक्शे पर बैठकर घर जा रही थी। जलालपुर के पास रास्ते में सीतापुर निवासी गीता ने अंशिका के बच्चे को गोद में ले लिया था। इसके बाद ई-रिक्शे से उतरते ही साथी अफजल की बाइक से भाग गई। बच्चे को अफजल और गीता ने दो लाख रुपये में टिकैतराय तालाब एलडीए कॉलोनी निवासी प्रीति तिवारी को बेच दिया। इस वारदात का खुलासा रविवार को पारा पुलिस ने किया था।
वहीं मासूम को सकुशल बरामद कर परिवारीजनों को सौंप दिया था। तीन आरोपित टिकैतराय कॉलोनी निवासी प्रीति तिवारी, उसका भाई आशीष तिवारी, आलमनगर पीरपक्का निवासी अफजल को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गीता व प्रीति का पति उपेंद्र नाथ तिवारी फरार था। सोमवार को सीतापुर पिसांवा कुटुंबनगर निवासी गीता को गिरफ्तार कर लिया गया और चारों आरोपितों को जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल आरोपित अमेठी मिश्रौली तिलहा निवासी उपेंद्र नाथ तिवारी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें