फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाला से टकराकर बाइक सवार मजदूर की मौत

Thu, 27 Nov 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
माल। क्षेत्र के नबीपनाह पुलिया के पास बुधवार शाम लगभग पांच बजे डाला से टकराकर बाइक सवार रामपुर गांव निवासी मजदूर राकेश (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

राकेश के बेटे अरुण के मुताबिक पिता मलिहाबाद के केवलहार प्राथमिक विद्यालय में मजदूरी करने गए थे। वहां से घर आते समय हादसा हो गया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि हादसे के वक्त राकेश ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी टीनू, पुत्र अरुण और आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें