फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, लापरवाही का आरोप

Mon, 05 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर -ए शारदानगर रतन खंड में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान निगोहां के ब्रह्मवासपुर गांव निवासी राम प्रकाश (50) की गिरकर मौत हो गई। उनके बेटे विकास ने ठेकेदार पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


विकास के मुताबिक पिता गांव के ही मिस्त्री मनोज कुमार के साथ शनिवार को मजदूरी करने गए थे। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना सुरक्षा उपकरण के ही तीसरे माले पर काम पर लगा दिया। हादसे के बाद ठेकेदार ने प्राथमिक उपचार करा उनको घर पहुंचा दिया। रात में पिता की हालत बिगड़ने पर उनको मोहनलालगंज स्थित अस्पताल ले गए, वहां रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने घटना व शिकायत से इन्कार किया है। राम प्रकाश के परिवार में पत्नी रामकली, बेटे विकास, सुधीर व शनि और बेटी दीपाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें