फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गिरकर श्रमिक की मौत

Wed, 20 May 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
मलिहाबाद। क्षेत्र में मंगलवार सुबह राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बिहार के सीतामढ़ी निवासी चंदन कुमार (19) की मौत हो गई। शव की शिनाख्त उनके पिता पवन कुमार ने की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि चंदन अपने पिता, मां और भाई के साथ मुजफ्फरपुर से देहरादून जाने के लिए राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। पवन कुमार के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब छह बजे उनका बेटा ट्रेन के गेट पर बैठा था। ट्रेन मलिहाबाद रेलवे स्टेशन से करीब सात किलोमीटर आगे पहुंची तभी वह अनियंत्रित होकर ट्रैक पर गिर गया। आननफानन वह ट्रेन की चेन खींचकर उतरे और ट्रैक के किनारे चलते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ही पुलिस को जानकारी दी।
ट्रेन से गिरकर यात्री जख्मी

रहीमाबाद में मंगलवार सुबह ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 5:30 बजे दिलावरनगर गांव के पास हरदोई से लखनऊ जा रही ट्रेन से शाहजहांपुर के कुठार निवासी उमाशंकर (45) गिरकर घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उमाशंकर के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें