फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयूः ऑटोक्लेव मशीन में धमाका, लैब टेक्नीशियन जख्मी

Sat, 14 Dec 2019 04:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जख्मी लैब टैक्नीशियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केजीएमयू माइक्रोबॉयोलाजी विभाग में वॉयल विसंक्रमित करते वक्त शुक्रवार दोपहर ऑटोक्लेव मशीन में धमाका हो गया। हादसे में एक लैब टेक्नीशियन बृज किशोर पाल घायल हो गया। कर्मचारियों ने आननफानन उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


केजीएमयू की माइक्रोबॉयोलाजी लैब में रोजाना करीब टीबी मरीजों के 200 से अधिक सैंपल जांच के लिए आते हैं। जांच के बाद सैंपल वॉयल स्टेलाइजेशन के लिए ऑटोक्लेव मशीन में डाले जाते हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाव की टीबी लैब में कार्यरत लैब टेक्नीशियन बृज किशोर पाल दोपहर में वॉयल ऑटोक्लेव मशीन में डालकर बाहर निकल आया।

इसी बीच मशीन में अधिक प्रेशर होने पर करीब ढाई बजे लैब टेक्नीशियन मशीन का स्विच ऑफ करने गया था। स्विच ऑफ करते ही मशीन में तेज धमाका हो गया। इससे कर्मचारी कमरे से बाहर करीब तीन फीट दूर जा गिरा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीटी स्कैन समेत कराई गई अन्य जांचे

ऑटोक्लेव मशीन में धमाके के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
सभी कर्मचारी दौड़े तो देखा लैब टेक्नीशियन बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ा था। कर्मचारी उसे ट्रॉमा सेंटर की कैजुअल्टी में ले गए। जहां पर सिर में गंभीर चोट होने से सीटी स्कैन समेत अन्य जांचें कराई गईं। डॉक्टरों ने कर्मचारी को ट्रॉमा सर्जरी विभाग में भर्ती कर लिया है।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि मशीन में प्रेशर अधिक होने पर उसका गेट खुल गया था। जिसकी चपेट में आकर एक कर्मचारी जख्मी हुआ है। उसकी हालत में अब सुधार है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें