फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश से ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद; मजदूर ने समय रहते भागकर बचाई जान

Tue, 09 Sep 2025 10:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में बारिश से कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। वहीं मजदूर ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। अब उसके सामने दो वक्त की रोटी का संकट गहरा गया है। 
विज्ञापन
बारिश से ढहा कच्चा मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बारिश से सोमवार की रात कच्चा मकान ढह गया। मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर बर्बाद हो गया। मजदूर ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के हीरालालखेड़ा की है। यहां के निवासी बच्चा बाबू मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका मकान कच्चा था। कई दिनों से मकान में दरारें आ गई थीं। इससे उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी थी। 
विज्ञापन


इस पर बच्चा बाबू ने एक दिन पहले अपनी पत्नी प्रियंका को पांच माह के बेटे विराट के साथ मायके भेज दिया था। सोमवार की रात वह घर पर अकेला था। लगातार हुई बारिश के बाद घर दरकने की आवाज आई। इस पर बच्चा बाबू बाहर की ओर भागा। उसके बाहर जाते ही घर ढह गया। अब उसे खुले आसमान का सहारा रह गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें