फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य कर मुख्यालय में घुसकर डिप्टी कमिश्नर पर हमला, आरोपियों ने धारदार हथियार से किए वार... घायल

Tue, 09 Sep 2025 10:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में चाची-भतीजे ने राज्य कर मुख्यालय में घुसकर डिप्टी कमिश्नर पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में विभूतिखंड स्थित राज्य कर विभाग के मुख्यालय में घुसकर एक महिला और उसके भतीजे ने विपुल खंड निवासी डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानपुर के बर्रा निवासी रानी निगम और उसके भतीजे इंद्रजीत निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस वजह से लखनऊ आए थे और उन्होंने हमला क्यों किया? प्रमोद कुमार के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 1.15 बजे वह अपने कक्ष संख्या 308 में बैठकर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच उनके कमरे में दाखिल हुए एक महिला और पुरुष ने साथ लाए स्टील के धारदार पल्टे से उन पर हमला कर दिया। इससे उनके बाएं हाथ पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

आरोपियों की करतूत को कई कर्मचारियों ने देखा

शोरगुल सुनकर कर्मचारी जगदीश चंद्र पहुंचे और बीच-बचाव कर डिप्टी कमिश्नर को बचाया। इसके बाद दोनों को कमरे से बाहर कर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि आरोपियों की करतूत को कई कर्मचारियों ने देखा है। पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें