फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कुर्ता-पायजामा पहनने पर गोल्फ क्लब में एंट्री से रोका, आईआईए के पूर्व प्रेसिडेंट ने जताई नाराजगी

Mon, 26 Jun 2023 03:18 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आईआईए के पूर्व प्रेसिडेंट को लखनऊ गोल्फ क्लब में प्रवेश करने से रोक दिया गया क्योंकि उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। वह बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विवाद के बाद कुर्ता-पायजामा में ही बैठक में शामिल हुए प्रशांत भाटिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर के पूर्व चेयरमैन प्रशांत भाटिया को कुर्ता-पायजामा पहने होने के कारण गोल्फ क्लब में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। वह चेयरमेंस की बैठक में शामिल होने के लिए क्लब पहुंचे थे। उन्होंने गोल्फ क्लब के ड्रेसकोड में कुर्ता-पायजामा को शामिल करने के लिए अध्यक्ष से बात की।

विज्ञापन


प्रशांत भाटिया का कहना है कि रविवार सुबह जब वह गोल्फ क्लब पहुंचे तो प्रबंधकों ने उनके कुर्ता-पायजामा पहने होने पर आपत्ति दर्ज कराई। भारतीय परिधान पहने होने के कारण रोके जाने पर मैंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। आईआईए के मौजूदा डिविजनल चेयरमैन ने उनके लिए नया लोअर मंगवाया। पर, उन्होंने उसे पहनने से इनकार कर दिया। वह कुर्ता-पायजामा में ही बैठक में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - महंगाई का तड़का : सब्जियां खाने लगीं भाव तो टमाटर हुआ और लाल, बारिश हुई तो और बढ़ेंगे दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 10 दिन से नाती के शव के साथ रह रही थी नानी, दुर्गंध से परेशान हुए मोहल्ले वाले, दृश्य देखकर दंग रह गए लोग


उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, किसी क्लब और सार्वजनिक जगह पर भारतीय परिधानों पर प्रतिबंध दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हमारी संस्कृति और भारतीयता का अपमान है। उन्होंने गोल्फ क्लब के अध्यक्ष मुकुल सिंघल को फोन कर ड्रेस कोड के नियमों में संशोधन कर तत्काल प्रभाव से भारतीय परिधान को सम्मिलित करने को कहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें