फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के खिलाफ कुमार विश्वास ने ठोकी ताल

Fri, 13 Dec 2013 12:51 PM IST
रमाकांत तिवारी/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ‘आप’ के कुमार विश्वास का लोकसभा चुनाव में उतरना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को ‘अमर उजाला’ से दूरभाष पर हुई बातचीत में कुमार विश्वास ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे पार्टी फोरम पर इसकी मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि अमेठी में मुकाबला कुमार बनाम राजकुमार होगा। कवि परंपरा के नाते महाकवि जायसी की धरती को उन्होंने अपना घर बताया।

कुमार विश्वास ने कहा कि 2014 में भारत भ्रष्टाचार और वंशवाद दोनों से मुक्त होगा। वे शायर हैं। फकीर हैं। इतिहास गवाह है, जब भी राजा और फकीर लड़े हैं, जीत फकीर की ही हुई है।

कवि परंपरा का होने के नाते वे जायसी के खानदान के हैं। इस लिहाज से अमेठी उनका घर है।

अमेठी के लिए नए होने की बात पर कुमार ने कहा कि वे जितनी बार जनता के आंदोलनों में शामिल हुए हैं और जनता के हक की लड़ाई के लिए जितनी बार जेल गए हैं, 10 साल में उतनी बार तो अमेठी में राहुल गांधी की हाजिरी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की ओर से उन्हें जोकर कहने पर उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद ने आप पार्टी कार्यकर्ताओं को नाली का कीड़ा और शीला दीक्षित ने मानसून का कीड़ा कहा था।

अब बेनी जोकर तक पहुंचे हैं। बेनी को मालूम होना चाहिए कि जोकर जो काम करता है, पूरे मन और आत्मा से करता है न कि राहुल गांधी की तरह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें