फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म केस: नहीं मिली आरोपी विधायक को राहत, अतुल के दोस्तों से भी पूछताछ

Sat, 21 Apr 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उन्नाव प्रकरण में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर व उसके चार दोस्तों वीरेंद्र उर्फ बऊवा, सोनू सिंह, शैलू सिंह व विनीत मिश्रा से शुक्रवार को यहां सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


इस दौरान पांचों से पीड़िता के पिता के साथ हुई मारपीट व मौत मामले को लेकर सवाल पूछे गए। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने इन पांचों से कई राउंड में अलग-अलग पूछताछ की।

उधर, सीबीआई की एक टीम विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर उन्नाव गई। वहां पॉक्सो कोर्ट में पेश कर रिमांड एक सप्ताह बढ़वाई गई।

बता दें, विधायक की पहली रिमांड शनिवार को खत्म हो रही है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इस प्रकरण से जुड़े वीडियो व फोटोग्राफी के साथ ही दुष्कर्म व पीड़िता के पिता के साथ मारपीट के पूरे घटनाक्रम का रेखांकन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें