फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुढ़ा बना प्रदेश का दूसरा जल अर्पण गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। कुढ़ा ग्राम पंचायत ने प्रदेश का दूसरा जल अर्पण गांव बनने का गौरव हासिल किया है। बुधवार को आयोजित जल अर्पण दिवस समारोह में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधान अमरीश कुमार को प्रतीक स्वरूप जल कलश सौंपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अब कुढ़ा में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के हाथों में होगी। प्रधान के नेतृत्व में गांव के लोग स्वयं जलापूर्ति व्यवस्था का संचालन, रखरखाव और निगरानी करेंगे। इससे न केवल स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर जवाबदेही और सहभागिता भी मजबूत होगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर घर जल योजना गांवों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। दो करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से तैयार परियोजना के तहत गांव के 550 परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मंत्री और अधिकारियों ने नल से पानी पीकर उसकी गुणवत्ता पर संतोष जताया। कार्यक्रम से पहले स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें