यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वर्ष 2018 में कृषि कुंभ हुआ था। इसके फायदे को देखते हुए दोबारा किया जा रहा है। पिछली बार कई एमओयू साइन हुए थे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाले कुंभ को ऐतिहासिक और तकनीकी रूप से सशक्त किया जाएगा। तमाम कृषि संगठन हिस्सा लेंगे। अपने-अपने देश की तकनीक बताएंगे।