राम गोपाल की संपत्ति छह साल में करीब पौने चार करोड़ का इजाफा हुआ है। 2014 में उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ 49 लाख 3 हजार 998 रुपये थी।
राम गोपाल यादव के पास दो कार और तीन विदेशी ब्रांड के असलहे हैं। उनके पास 1 लाख 30 हजार रुपये नकद है जबकि बेटे अक्षय यादव को उन्होंने 26 लाख 50 हजार रुपये उधार दे रखे हैं।
दो चावल मिल को भी रामगोपाल ने करीब 19 लाख रुपये उधार दे रखे है। उनके पास 30 लाख रुपये कीमत के 610 ग्राम सोने के आभूषण है। इसके साथ ही रामगोपाल पर 89 लाख 16 हजार रुपये का कर्ज भी है।