मध्य क्षेत्र के कैसरबाग व आसपास के इलाके को सरकार स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित कर रही है, लेकिन स्थानीय समस्याओं की फेहरिस्त भी कम नहीं। पिछले चुनावों में भी जाम, अतिक्रमण, सफाई और घने इलाकों में सड़क, गली की बदहाली के मुद्दे उठते रहे हैं और इस बार भी इनका शोर है। पर, इनका असर उतना होता दिख नहीं रहा। क्योंकि ऐसे सवालों पर ज्यादातर लोग दलील देते हैं कि वोट स्थानीय समस्याओं पर नहीं, बल्कि जाति, धर्म, कानून-व्यवस्था को लेकर डाला जाएगा।
अगल-बगल की सीटों के अलग-अलग समीकरण
मध्य विधानसभा से सटी हुईं सीटें यूं तो कई हैं, लेकिन कैंट व मध्य का बड़ा हिस्सा इससे जुड़ता है। चुनाव में इस बार इन दोनों सीटों पर अलग-अलग समीकरण हैं। पश्चिम में सपा-भाजपा में कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। वहीं, कैंट को भगवा खेमा सुरक्षित सीट मान रहा है।
2017 का चुनाव परिणाम
ब्रजेश पाठक, भाजपा 78,400
रविदास मेहरोत्रा, सपा 73,306
राजीव श्रीवास्तव, बसपा 24,313
अब्दुल मारूफ खान, कांग्रेस 12,921