फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: राजनीति के अलावा खेती भी करते हैं विधायक पलटू राम, मंत्री पद की ली शपथ

Sun, 26 Sep 2021 02:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा विधायक पलटू राम बलरामपुर के सदर से यूपी विधानसभा के सदस्य हैं। उन्हें राजनीति विरासत में नहीं मिली बल्कि अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने अपना मुकाम बनाया है।
विज्ञापन
पलटू राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर सदर की सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक पलटू राम रविवार शाम मंत्री पद की शपथ ली। वह राजनीति के अलावा खेती भी करते हैं और सादगी से अपना जीवन गुजारते हैं।

विज्ञापन


पलटू राम को राजनीति विरासत में नहीं मिली बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी व समाज सेवा से अपना मुकाम बनाया है।

गोंडा जिले के परेड सरकार गांव में जन्मे विधायक पलटू राम ने फैजाबाद (अब अयोध्या) के अवध विश्वविद्यालय से एमए तक की शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में रुझान होने के कारण वह छात्र जीवन से ही समाज कार्यों में भागीदारी करते रहे।

वह सन 2000 में सबसे पहले भदुआ तरहर क्षेत्र से सदस्य और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद, 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर वह मनकापुर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़े पर उन्हें 4622 मतों से पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने 2015 में गिर्द गोंडा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीता। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व समर्पण को देखते हुए उन्हें 2017 के विधानसभा चुनाव में बलरामपुर सदर सीट से लड़ने का टिकट दिया गया। जहां उन्होंने जीत दर्ज की और रविवार को योगी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें