फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घुटने की चोट रोक सकती है बच्चों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आर्थोपैडिक्स सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अनूप अग्रवाल के मुताबिक बच्चों में घुटने के पास की चोट उनका विकास रोक सकती है। इससे हड्डियों में टेढ़ेपन और न बढ़ने की समस्या हो सकती है। डॉ. अनूप अग्रवाल शनिवार को लखनऊ आर्थोपैडिक्स सोसाइटी की ओर से आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अगर चोट बच्चे के बढ़ते समय लगती है तो समस्या ज्यादा गंभीर होती है। अगर बच्चे का विकास लगभग पूरा हो चुका है, तो समस्या गंभीर नहीं होगी। ग्रोथ प्लेट्स बच्चों और किशोरों की लंबी हड्डियों के सिरों पर नरम कार्टिलेज व उसके आसपास होते हैं। ये प्लेटें नई हड्डी बनाने में मदद करती हैं। चोट लगने पर इनका विकास रुक जाता है। सोसाइटी के सचिव डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों में किसी भी तरह के फ्रैक्चर या चोट के बाद बाल रोग विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही इलाज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें