छात्रसंघ की मांग लेकर केकेवी के स्टूडेंट्स ने सोमवार को लविवि में प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स का कहना था कि नए सत्र की बहाली के बाद लविवि को जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करना चाहिए।
वहीं, लविवि ने छात्रसंघ के मुद्दे पर एक बार फिर से शासन को पत्र लिखा है। लखनऊ विश्वविद्यालय समेत पूरे प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर इस समय रोक लगी हुई है।
वर्ष 2012 में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोर्ट में भी अर्जी लगाई गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने छात्रसंघ चुनाव पर स्टे लगा दिया था। इन सब कारणों से छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पा रहे हैं।
नया सत्र शुरू होते ही एक बार फिर से छात्र छात्रसंघ बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को केकेवी के दो दर्जन छात्रों ने लविवि में प्रदर्शन किया।