श्री
जय नारायण पीजी कॉलेज के स्वयंसेवक अजीत कुमार को समाज में योगदान के लिए
वर्ष 2012-13 के इंदिरा गांधी एनएसएस स्वयंसेवक पुरस्कार से सम्मानित किया
गया।
अजीत को यह पुरस्कार राष्ट्रपति
प्रणव मुखर्जी ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन स्थित दरबार हॉल में प्रदान
किया।
पुरस्कार स्वरूप अजीत को सिल्वर मेडल, 15 हजार रुपए का चेक और
प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इसके साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक
एवं श्री जय नारायण पीजी कॉलेज की शिक्षिका डॉ. सुषमा मिश्रा को उत्कृष्ट
कार्यों के लिए राष्ट्रपति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।