फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: पंजाब में किसान आंदोलन का नौ ट्रेनों पर असर, चार गाड़ियां 14 घंटे तक हुईं लेट, चार का बदला रूट

Sat, 30 Sep 2023 01:00 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का असर नौ ट्रेनों पर पड़ रहा है। इसके कारण चार गाड़ियां 14 घंटे तक विलंब हो रही हैं। कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अंबाला और फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के कारण लखनऊ होकर आने-जाने वाली नौ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। इनमें चार गाड़ियां तीन से लेकर चौदह घंटे तक लेट हुई हैं। वहीं चार गाड़ियों का किसान आंदोलन के चलते रूट बदला गया है। इसके साथ ही लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही, हालांकि इसे फिर से बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये गाड़ियां हुईं लेट
गाड़ी संख्या- 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस नौ घंटे, गाड़ी संख्या- 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल छह घंटे, गाड़ी संख्या- 13152 कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे, गाड़ी संख्या- 13009 दून एक्सप्रेस चौदह घंटे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: तस्वीरों में देखें राममंदिर की सीढ़ी व दरवाजों का काम, 32 सीढ़ियां चढ़कर भक्त करेंगे रामलला के दर्शन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: संघ के अनुषांगिक संगठन दूर करेंगे चुनावी राह के कील कांटे, भगवा माहौल बनाने की कोशिश शुरू


इन गाड़ियों का बदला रूट
12876
13413
13258
19314

ये ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त
- जयनगर से 30 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस
- दरभंगा से 30 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस
- अमृतसर से 29 सितंबर को चली ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर 30 को लखनऊ में रद्द
- जयनगर से एक अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन

ये ट्रेन आज बदले मार्ग से चलेगी
जम्मूतवी से 30 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग जलंधर सिटी-लोहियां खास-फिल्लौर के रास्ते चलेगी।

ये ट्रेनें कम दूरी तक चलेंगी
- अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 14650 अमृतसर-जयननगर एक्सप्रेस अंबाला से चलेगी।
- अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलेगी।
- अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस अम्बाला से चलेगी।
- अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अंबाला से चलेगी।
- अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस लुधियाना से चलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें