फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों-युवाओं को जोड़ने के लिए 'खेलो भारत अभियान' लांच करेंगे सीएम योगी

Thu, 06 Jul 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से ‘खेलो भारत अभियान’ का आगाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे राजधानी के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ होगा। समापन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा इस अभियान के जरिये खिलाड़ियों और युवाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने बताया कि अभियान के  तहत में देश में उन युवाओं को जोड़ा जाएगा जो विभिन्न खेलों में विशेष योग्यता रखते हैं। भाजयुमो इस अभियान को प्रदेश के सभी जिलों एवं मंडलों में आयोजित करेगा।

उन युवाओं को भी मौका दिया जाएगा जिनके अंदर प्रतिभा है लेकिन वे उचित मंच के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते। यह अभियान 6 जुलाई से 25 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

सीएम व डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद व दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, खेल मंत्री चेतन चौहान, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बसंल, राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा अभिजात मिश्रा एवं प्रदेश युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें