फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जेल में आजम खां के परिवार को खतरा, हरदोई जेल शिफ्ट किया जाएगा छोटा राजन का शूटर

Fri, 06 Mar 2020 06:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सांसद आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माफिया छोटा राजन के शॉर्प शूटर खान मुबारक को लखनऊ जेल से हरदोई जेल शिफ्ट किया गया है पहले उसे सीतापुर जेल भेजने की तैयारी थी।

विज्ञापन


सीतापुर जेल में रामपुर के सांसद आजम खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा और उनका बेटा पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां बंद है। इसीलिए खान मुबारक को हरदोई जेल में शिफ्ट किया गया है। खान मुबारक को सुरक्षा कारणों से हरदोई जेल भेजा जा रहा है।

वहीं, गुरुवार को सीतापुर से रामपुर पेशी पर आए सांसद आजम खां ने कोर्ट को अवगत कराया कि पुलिस उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। सीतापुर से रामपुर लाए जाने के दौरान छह घंटे के सफर में पुलिस ने लघुशंका तक करने की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस रास्ते में लंच तक नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि मैं नौ बार का विधायक, चार बार का मंत्री, एक बार का राज्यसभा सदस्य और वर्तमान में लोकसभा का सदस्य हूं।
विज्ञापन


गुरुवार को वह पेशी पर अकेले आए थे, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पुत्र अब्दुल्ला आजम नहीं आए थे। पुलिस उनको सीतापुर से अकेले  ही लेकर आई थी। पेशी की औपचारिता पूरी करने के बाद आजम खां ने कोर्ट से गुजारिश की कि वह कुछ कहना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी बात कही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें