लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। विश्वविद्यालय के प्रो. शैलेंद्र सक्सेना कोरोना महामारी पर शोध पत्र प्रकाशित करने में शीर्ष पर रहे हैं। स्कॉलर जीपीएस ने विभिन्न श्रेणियों में यह सूची जारी की है। इस सूची में कोरोना महामारी की श्रेणी में स्थान बनाने वालों में प्रो. शैलेंद्र सक्सेना अकेले भारतीय हैं।
सूची में अमेरिका के 13, चीन, इंडोनेशिया, जापान, ताइवान के तीन-तीन, हांगकांग, इटली के दो-दो, नीदरलैंड, सिंगापुर और भारत के एक-एक वैज्ञानिक को स्थान मिला है। प्रो. शैलेंद्र सक्सेना ने कोरोना महामारी के दौरान काफी शोधपत्र प्रकाशित किए। इससे बीमारी को समझने और इसके इलाज में काफी मदद मिली। प्रो. सक्सेना ने अन्य संक्रामक बीमारियों पर भी काफी शोधपत्र प्रकाशित किए हैं।