फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के डॉ. सूर्यकांत टीबी के राष्ट्रीय सम्मेलन के अध्यक्ष नामित

विज्ञापन
डॉ. सूर्यकांत।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय क्षय रोग संघ (टीएआई) की ओर आयोजित होने वाले 81वें राष्ट्रीय क्षय रोग और वक्ष रोग सम्मेलन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


भारतीय क्षय रोग संघ के महासचिव विक्रम मल्होत्रा ने सोमवार को इस नियुक्ति से संबंधित पत्र जारी किया। पत्र में डॉ. सूर्यकांत को सम्मेलन का अध्यक्ष पद सौंपा गया है। उन्हें स्थायी तकनीकी समिति का अध्यक्ष भी नामित किया गया है। डॉ. सूर्यकांत उद्घाटन सत्र में अपना अध्यक्षीय भाषण देंगे। यह सम्मेलन एक से चार अक्तूबर तक पंजाब के पटियाला शहर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें