फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में पीजी नॉन-सीयूईटी में आवेदन का कल तक मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने सत्र 2026-27 के पीजी स्किल बेस्ड (नॉन-सीयूईटी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 17 जून तक बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण करवा सकेंगे। 18 से 24 जून तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विवि की प्रवेश निगरानी समिति के चेयरपर्सन डॉ. अमित सिंह ने बताया कि पंजीकरण शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये, एससी-एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये है। विलंब शुल्क सभी श्रेणियों के लिए समान एक हजार रुपये है।

विवि ने 25 मई से पीजी स्किल बेस्ड (नॉन-सीयूईटी) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट पर होगा। इन 11 कोर्सों में आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून है। एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें