फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: प्रेम विवाह करने वाली महिलाओं को प्रसव से पूर्व तनाव कम, शोध में हुआ दिलचस्प खुलासा

Sun, 21 Sep 2025 08:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अध्ययन में दावा किया गया है कि प्रेम विवाह करने वाली 45 फीसदी और तय करके शादी करने वाली 58 फीसदी महिलाओं में प्रसव से पूर्व तनाव का स्तर बेहद गंभीर रहता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां बनना हर नारी का सपना होता है। पहले प्रसव से पूर्व उन्हें भारी तनाव भी रहता है। अलग-अलग मामलों में इसका स्तर अलग हो सकता है, लेकिन अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने वाली महिलाएं सबसे कम तनावग्रस्त रहती हैं। केजीएमयू के नर्सिंग कॉलेज ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 227 महिलाओं पर किए अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। इसे अफ्रीकन जर्नल ऑफ बायोमेडिकल रिसर्च में स्थान मिला है।

विज्ञापन


अध्ययन में पहली बार मां बनने जा रहीं 227 महिलाओं को शामिल किया गया। इनमें से 36.1 प्रतिशत की उम्र 26 से 29 वर्ष, 34.4 फीसदी की 22 से 25 वर्ष के बीच थी। आधी से ज्यादा महिलाओं की शादी हुए एक से दो वर्ष हो चुके थे। 70 फीसदी मामलों में दंपतियों ने योजना बनाकर गर्भधारण किया था।

ये भी पढ़ें - आप सांसद संजय सिंह के बिगड़े बोल, कहा- ट्रम्प से जूते पड़ने पर भाजपाई चिल्ला रहे स्वदेशी-स्वदेशी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में नेहा सिंह राठौर को नहीं मिली राहत, केस रद्द की याचिका खारिज


प्रसव से पहले इनके तनाव को विशेष फॉर्मूले से मापा गया। 42.3 फीसदी महिलाओं ने प्रसव से पूर्व सामान्य तनाव होने की बात कही। 56.4 प्रतिशत में तनाव का स्तर बेहद गंभीर था। 80 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने तनाव का प्रबंधन करने की रणनीतियां भी अपनाईं। 1.3 फीसदी महिलाओं ने तनाव न होने की बात कही।

अध्ययन में शामिल 227 महिलाओं में से 196 की शादी तय करके और 31 का प्रेम विवाह हुआ था। तय करके शादी करने वाली महिलाओं में से 114 यानी 58 फीसदी में तनाव का स्तर बेहद गंभीर था। प्रेम विवाह करने वाली महिलाओं में से 14 यानी 45 फीसदी में ही इसका स्तर गंभीर था। अध्ययन करने वालों में सुमन लता, प्रियंका सिंह, लोवीना अर्पित सैमुअल, लोकेश कुमार शर्मा, पूजा सिंह और तनिमा वर्मा शामिल रहीं।

इन तीन कारणों का तनाव के स्तर पर प्रभाव
शादी का प्रकार: इसका पहले प्रसव से पूर्व होने वाले तनाव पर सीधा असर था।
शिक्षा: प्राथमिक स्तर तक की पढ़ाई करने वाली महिलाओं में तनाव का स्तर माध्यमिक, स्नातक की डिग्री धारक व निरक्षर महिलाओं के मुकाबले काफी अधिक था। इनमें तनाव का स्तर ज्यादातर मामलों में बेहद गंभीर था।
विज्ञापन

आय: कम आयवर्ग वाली महिलाओं में तनाव का स्तर अन्य के मुकाबले ज्यादा मिला। 35 हजार रुपये मासिक की कमाई वाले परिवार की महिलाओं में गंभीर श्रेणी का तनाव बेहद कम था।

इन कारकों का तनाव के स्तर पर नहीं रहा असर: आयु, व्यवसाय, धर्म, परिवार का प्रकार, निवास स्थान और विवाह की अवधि।

प्रसव से पहले तनाव कम करने के तरीके
केजीएमयू में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुजाता देव ने बताया कि प्रसव पूर्व तनाव कम करने में टीवी देखना, किताबें पढ़ना, संगीत सुनना, योग करना फायदेमंद रहता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें