फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले, राहुल गांधी की भाषा जिहादियों जैसी

Sun, 21 Sep 2025 08:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भाषा जिहादियों जैसी है। लोकतंत्र में भाषा की एक मर्यादा होती है जो कि राहुल गांधी के पास बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की भाषा जिहादियों और आतंकवादियों जैसी है। पूर्व सांसद अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

विज्ञापन


राहुल गांधी के बयान कि वोट चोरी के पक्के सबूत हैं, हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे, पर उन्होंने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल राहुल गांधी कर रहे हैं यह संसदीय भाषा नहीं है। उन्हें अगर कोई दिक्कत है। कोई घोटाला पकड़ा है तो उन्हें बताना चाहिए। उसकी चर्चा संसद में कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं, लेकिन यह जिहादी मानसिकता है। कभी शैतान बताते हैं, कभी सर तन से जुदा करने की बात करते हैं। अब बम फोड़ने वाली भाषा बोल रहे है। उन्होंने कहा कि वह अपनी भाषा का इस्तेमाल सोच समझकर नहीं करते हैं। लोकतंत्र में भाषा की एक मर्यादा होती है जो राहुल गांधी के पास बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें