फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुख्यमंत्री से मिली केजीएमयू की पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। धर्मांतरण के प्रयास मामले की पीड़िता ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। पीड़िता और उसके पिता ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को इस मामले में और तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केजीएमयू में पैथोलॉजी विभाग की रेजिडेंट डॉक्टर ने साथी रेजिडेंट डॉक्टर पर धर्मांतरण का प्रयास करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने इस मामले में तीन टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद बुधवार को पीड़िता मुख्यमंत्री से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें