फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU में भीषण आग पर वीसी ने मानी चूक, मौतों के सवाल पर पीसी छोड़ भागे

Mon, 17 Jul 2017 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग पर केजीएमयू प्रशासन ने अपनी भूल स्वीकार की और माना कि फायर सिस्टम फेल हो गया था जिससे कि आग लगने की सूचना शुरू में नहीं मिल सकी और अफरातफरी मच गई। केजीएमयू के वीसी एमएलबी भट्ट ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर हादसे पर मीडिया को ब्रीफ किया, लेकिन जब उनसे मौतों पर सवाल किया गया तो वो उठ कर चले गए।
विज्ञापन


शनिवार शाम सात बजे ट्रॉमा में लगी आग पर वीसी ने बताया कि पूरे स्टॉफ को शनिवार रात से ही ड्यूटी पर लगा दिया गया। उन्होंने रात भर मरीजों को देखा।

वीसी ने जानकारी देते हुए कहा ‌कि आग के कारण कई एसी के सिलेंडर भी फट गए। इससे ट्रॉमा को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के बावजूद रात 11 बजे ही इमरजेंसी चालू कर दिया गया था और 11 मरीजों को भर्ती किया गया।

उन्होंने कहा कि कल (सोमवार) से ट्रॉमा में ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने माना कि ट्रामा का फायर अलार्म सिस्टम फेल हुआ था, जिससे कि आग लगने के बाद भी पता नहीं चल पाया। वहीं, मौतों के सवाल पर वो प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रॉमा के सीएमएस ने भी मीडिया से बात की और कहा कि हम सभी मरीजों को इलाज मुहैया करवा रहे हैं। हादसे के कारण हुई मौतों पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें