फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवंबर में होगी केजीएमयू में गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती करने वालों के लिए खुशखबरी है। संस्थान में नियमित भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में होगी। केजीएमयू प्रशासन ने इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन

केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए नवंबर का महीना तय किया गया है। अभ्यर्थियों को इसकी तारीख जल्द ही सूचित की जाएगी। केजीएमयू में नवंबर 2024 में 332 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हुए थी। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन नैक की तैयारियों में उलझ गया था। इसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया अटकी हुईथी। नैक के निरीक्षण में ए प्लस-प्लस ग्रेड हासिल करने के बाद अब केजीएमयू प्रशासन भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द करना चाहता है।

संस्थान में है कर्मचारियों की कमी
केजीएमयू की ओपीडी में इस समय रोजाना सात से आठ हजार मरीज आ रहे हैं। ओपीडी के साथ ही भर्ती मरीजों और विभिन्न प्रकार की जांच में भी कर्मियों की कमी रहती है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए संस्थान ने 17 प्रकार के पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी परेशान थे, क्योंकि उनको कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि परीक्षा कब होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें