फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कनाडा के डॉक्टर सिखाएंगे यूपी के डॉक्टरों को तहजीब!

Fri, 31 Jul 2015 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के छात्र-छात्राओं की कम्युनिकेशन और इंटरपर्सनल स्किल सुधारने में कनाडा के मेडिकोज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


वहां की मेक मास्टर यूनिवर्सिटी से आये मेडिकोज पहले केजीएमयू के स्टूडेंट संग उनकी क्लास में पढ़ते हैं। फिर नॉलेज शेयर करते हैं।

केजीएमयू प्रशासन ने मेडिकोज की स्किल सुधारने की कवायद शुरू की है। कनाडा की मेक मास्टर यूनिवर्सिटी के साथ नॉलेज शेयरिंग का फायदा उठा रहे मेडिकोज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

कुलपति प्रो. रविकांत की इस पहल से स्टूडेंट्स को शुरुआत से ही चिकित्सा शिक्षा के साथ प्रोफेशनल, इंटरपर्सनल और कम्युनिकेशनल स्किल सीखने का फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल एथिक्स, डॉक्टर-मरीज के संबंध कैसे अच्छे रहें, डॉक्टर और मरीज के अधिकार क्या हैं? किस मरीज को पहले इलाज की जरूरत है और किसे बाद में इलाज दिया जाए? अपने वरिष्ठों से अदब से बोलना, मरीज या उसके परिवारीजन नाराज हो तों उनसे कैसे बात की जाए, इसकी जानकारी उन्हें दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें