फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू के डॉक्टर को गोली मार कार व मोबाइल लूटा, डेढ़ घंटे तक वारदात छिपाती रही पुलिस

Tue, 21 Apr 2020 12:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
घायल डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी की चौधरी खेड़ा क्रॉसिंग के पास बाइक सवारों ने केजीएमयू के डॉ. विजय कुमार सिंह को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश उनकी कार, नकदी व मोबाइल लूट ले गए। वारदात के वक्त डॉ. विजय रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने बाहर निकलने के सभी रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी है। घायल डॉक्टर का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। एसीपी मोहनलालगंज संजीव सिन्हा के मुताबिक अंसल डी-3 निवासी डॉ. विजय केजीएमयू के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 

वह सोमवार शाम केजीएमयू से घर पहुंचे। इसके बाद रिश्तेदार से मिलने चौधरी खेड़ा गए थे। रात करीब 8.15 बजे लौटते समय रेलवे क्रॉसिंग बंद मिली तो वहीं कार खड़ी कर टहलने लगे। क्रॉसिंग खुलने के बाद वह कार में बैठते कि तभी बाइक  से पहुंचे दो बदमाशों ने उन पर दो गोलियां चला दीं। 
विज्ञापन


एक गोली उनकी जांघ में लगी तो दूसरी उनके कमर को छूकर निकल गई। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय को ट्रॉमा सेंटर भेजा। वहां के प्रभारी प्रोफेसर समीर मिश्र के मुताबिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर की हालत खतरे से बाहर है।
 
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक वारदात छिपाती रही पुलिस

विजय कुमार ने बताया कि बदमाशों ने गोली मारने के बाद उनसे मोबाइल छीना। इसके बाद कार लेकर भाग गए। कार में ही रुपयों से भरा पर्स भी था। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने सभी बैरिकेडिंग को अलर्ट कर दिया। 

पुलिस ने सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है। हालांकि, पुलिस डेढ़ घंटे तक वारदात छिपाती रही, लेकिन सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हो गया। इसके बाद भी स्थानीय थाने की पुलिस संदिग्ध बताकर मामले को हल्का करने में जुट गई। ट्रॉमा सेंटर से हकीकत सामने आई तो सुशांत गोल्फ सिटी के प्रभारी निरीक्षक ने सीयूजी उठाना ही बंद कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें