फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू: नर्सिंग में हुई भर्ती में फर्जीवाड़ा, एसटीएफ की जांच में हुआ खुलासा, दस्तावेजों की पड़ताल तेज

Thu, 08 Oct 2026 09:49 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya सूरज शुक्ला, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एसटीएफ की शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता के संकेत मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों कॉल डिटेल और अधिकारियों कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी इसे साजिश मानकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में वर्ष 2023 में हुई नर्सिंग भर्ती में बड़ा खेल सामने आया है। एसटीएफ की जांच में जयपुर की एक ही कोचिंग के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं के चयन की बात सामने आई है। इससे पूरी भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन


1276 पदों के लिए हुई इस भर्ती में करीब आधे चयनित जयपुर की कोचिंग संस्था कांसेप्ट आरएनआर के हैं। एसटीएफ ने इस कनेक्शन के साथ भर्ती प्रक्रिया में किए गए बदलावों और अन्य अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें - पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और तेज हवाएं, इन जिलों के लिए आज चेतावनी जारी; सामान्य से नीचे गया पारा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक ब्रांड, एक दवा...एमआरपी अलग, अस्पतालों की फार्मेसी में एक ही दवा की एमआरपी में 27390 तक का अंतर


शासन ने भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर एसटीएफ को जांच सौंपी थी। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता के संकेत मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों कॉल डिटेल और अधिकारियों कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी इसे साजिश मानकर जांच कर रही है। साथ ही कोचिंग से केजीएमयू का कनेक्शन तलाश रही है जिससे मुख्य आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली है। निगरानी के साथ उनका इतिहास खंगाला जा रहा है। साक्ष्य मिलने व उनकी तस्दीक होने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में
भर्ती प्रक्रिया पूरी करने से लेकर चयन तक का ब्योरा जांच एजेंसी जुटा रही है। मामले में कई अधिकारी व कर्मचारी रडार पर हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे ही इसका दायरा भी बढ़ेगा। सूत्रों के अनुसार एसटीएफ जल्द कुछ लोगों से पूछताछ कर सकती है।

दर्ज होगी एफआईआर
एक कोचिंग से इतने अधिक अभ्यर्थियों का चयन सवालों के घेरे में है ही, साथ ही कई ऐसे तथ्य भी सामने आ चुके हैं जो भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी का इशारा कर रहे हैं। एसटीएफ ने इस पहलू को भी जांच में शामिल किया है। खासकर नोटिफिकेशन जारी करने के बाद परीक्षा मोड ऑनलाइन से ऑफलाइन कर देना। जांच पूरी होने के बाद प्रकरण में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें