किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद चंद्रा, डॉ. अक्षय प्रधान समेत पांच डॉक्टर 24 दिसंबर से 15 दिन के अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद बाकी डॉक्टर 10 जनवरी से 24 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे।
विभागाध्यक्ष प्रो. ऋषि सेठी ने बताया कि पहले चरण में डॉ. शरद चंद्रा, डॉ. अक्षय प्रधान, डॉ. गौरव चौधरी, डॉ. अखिल शर्मा और डॉ. उमेश त्रिपाठी अवकाश पर रहेंगे। डॉ. प्राची शर्मा बाल्य देखरेख अवकाश पर हैं। दूसरे चरण में 10 जनवरी से 24 जनवरी तक डॉ. ऋषि सेठी, डॉ.प्रवेश विश्वकर्मा, डॉ.मोनिका भंडारी, डॉ. आयुष शुक्ला, डॉ. अभिषेक सिंह अवकाश पर रहेंगे। केजीएमयू चिकित्सा संस्थान है। इस वजह से यहां डॉक्टरों को साल में एक महीने की छुट्टी मिलती है। डॉक्टर सर्दी और गर्मी में 15-15 दिन के अवकाश ले लेते हैं। अवकाश के दौरान मरीजों को समस्या न हो इसलिए सभी यूनिट का संचालन होता रहता है। हर यूनिट के डॉक्टर बारी-बारी से छुट्टी पर जाते हैं। अगर किसी मरीज को किसी विशेष डॉक्टर को ही दिखाना है तो वे डॉक्टरों की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए ओपीडी आ सकते हैं। नियमित निगरानी में चल रहे मरीजों को पहले की तरह ओपीडी में आना होगा। उनको यूनिट के बाकी डॉक्टर परामर्श देंगे।